नैनीताल: उत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में हमला करने वाले गुलदार के खिलाफ वन विभाग को बहुत बड़ी सफलता मिली है। लागतार लोगों को दहशत में रखने वाले गुलदार को अब पिंजरे में कैद कर लिया गया है। इन गुलदार ने क्षेत्र की तीन महिलाओ की जान ली थी। जिसके बाद वन विभाग ने दस से ज्यादा पिंजरे और पचास से ज्यादा कैमरे लगाए और लागतार गस्त से भी इस आदमखोर पर नज़र रखी जा रही थी।
गौरतलब हो कि जिले में बीते माह के अंत से गुलदार लगातार महिलाओं पर हमले कर उन्हे मौत के घाट उतार रहे थे। गुस्साए ग्रामीण लगातार आंदोलन कर वन विभाग के खिलाफ ख़फ़ा रहे हैं।
इन हमलावरों को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार मशक्कत कर रहा था। वन की टीम ने आदमखोर के सभी संभावित ठिकानो पर पिंजरे व कैमरे लगाए । व गस्त भी की गयी।
जैसे कि माह 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में हमलावर गुलदार ने हेमा बरगली को मार डाला था। इसके बाद, 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था। विगत 11 जनवरी को नैनीताल के धारी ब्लॉक में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा और जंगल में खींच ले गया था।
एसडीओ ममता चंद ने बताया कि आज तल्ली दीनी के निकट लगे पिंजरे में एक और मवेशियों पर हमला करने वाले क्षेत्र से दूसरा गुलदार पिंजरे में कैद किया गया है। अब इन दोनो आदमखोरो को, रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर लाया जाएगा। जहाँ कि इनके सैम्पल इनके हमलों मारे गये लोगों मैच कराने के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने, ये भी कहा कि अब भी गश्त टीमें उन क्षेत्रों में लगातार नज़र रखेगी।
