नैनीताल: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा शनिवार, 16 नवंबर को नैनीताल जिले के 9 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक पूरी हुई। सभी केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक टीमों की चौकन्नी निगरानी बनी रही।
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं फील्ड में उतरे और MBPG कॉलेज हल्द्वानी, GGIC कालाढूंगी रोड सहित कई केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहकर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, क्यूआरटी, महिला पुलिस और रिज़र्व फोर्स तैनात रही।
परीक्षार्थियों को DFMD, HHMD और सख्त फ्रिस्किंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहा।
केंद्रों के भीतर CCTV और लगातार वीडियो सर्विलांस की व्यवस्था से नकल रोकथाम को मजबूत किया गया।
एलआईयू और एसओजी की टीमें पूरे समय मैदान में सक्रिय रहीं और आसपास की गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग करती रहीं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी साइबर टीम ने कड़ी नजर रखी।
SSP के निर्देश पर नोडल अधिकारी, जोनल अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे और हर व्यवस्था की पल-पल समीक्षा करते रहे।
पूरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही। पुलिस की सख्त और सतर्क कार्यशैली ने किसी भी अव्यवस्था या नकल की संभावना पर पूरी तरह नकेल कसी।
