नैनीताल: उत्तराखंड पावर कॉपोरेशन की लापरवही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 10 साल पहले कटवाए बिजली कनेक्शन का अब तक आता रहा और जब राजस्व विभाग से आर सी जारी हुई तो मामला नजरों में आया। वही उपभोक्ता को उपभोक्ता शिकायत निवारण मे मामले की शिकायत करने कर बाद जाकर राहत मिल गयी हैं।
रुद्रपुर सिदकुल में कार्य करने वाले विमल चंद्र लोहनी जिनका पैतृक गॉव धारी में है, और ढोली गाव मे उनका बिजली का कनेक्शन लगा हुआ था।
उन्होंने आठ अगस्त 2016 में यू पी सी एल से अपना बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से बंद का निवेदन किया था। साथ हीं सभी भुगतानो को पूरा किया था।मगर यूपिसी एल की लापरवाही के कारण कनेक्शन कागजो से कटना रह गया जिसके कारण बिल आता रहा, जब लम्बे समय से बिल ना भरा गया तो विभाग ने आर सी काट कर भेज दी। जब इस पूरे मामले का पता विमल चंद्र लोहनी को पता चला तो वह हक्का बक्का रह गये। उन्हे तहसील धारी ने बताया की उनका बिजली बिल 8500 रुपए आया है और इसका 10 फीसदी हिस्सा तहसील में हीं देना है।
इस बात का पता चलते हीं हैरान परेशान विमल ने मामले की शिकायत काठगोदाम में स्थित विधुयत उपभोक्ता शिकायत निवारण में की। जिसके बाद कार्यवाही करने के बाद उपभोक्ता शिकायत निवारणा मंच ने उपभोक्ता के हित में फैसला लिया।और बिल को खरीज़ करने का आदेश दिया
