सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार.
नैनीताल: छुट्टियों और वीकेंड के चलते 31 दिसंबर और नव वर्ष के जश्न के लिए सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार हो गई। वहीं नगर में भी नए साल की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। हर जगह सजावट है रंगबिरंगे लाइट्स की रोशनी से शहर जगमगा रहा है।
देश भर से पर्यटक नैनीताल, मुक्तेश्वर, और सभी पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं। वहीं नैनीझील भी पर्यटकों की नौकाओं से भरी हुई है। साथ ही अन्य दर्शनीय स्थल भी गुलजार है। सैलानियों की भीड़ देख कर कारोबारियों में खुशी का माहौल हैं। वहीं पर्यटकों के साथ ही वाहनों की बढ़ती संख्या से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने जुटी रही।
शनिवार से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने से उनके वाहनों को रूसी बाईपास नारायण नगर पर रोका जा रहा है। उन्हीं पर्यटकों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है जिनकी होटलों में पार्किंग है।अन्य को शटल सेवा के माध्यम से शहर में एंट्री दी जा रही है।
वैसे तो इन दिनों पहाड़ियाँ बर्फ की चादर ओढे रखती थी, लेकिन इस बार अब तक बारिश की एक फुहार तक नहीं हुई है। पहाड़ में सुखी ठंड और मैदान मे कोहरे की मार लगातार चल रही है, जिससे लोग काफी परेशान है।
तराई क्षेत्रों में कोहरे और दिल्ली में प्रदूषण की मार के चलते पहाड़ पर्यटको को बड़ी राहत दे रहे हैं।
पर्यटको का कहना है कि पहाड़ की हवा में मानो उन्हें नया जीवन दे दिया हैं.. और यहाँ आना पैसा वसूल रहा।

