नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें 24 सितंबर को नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाले हैप्पी होम डांडिया नाइट की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विगत वर्षों की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य और यादगार बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संयोजक रमा भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में डांडिया क्वीन, फर्स्ट व सेकंड रनर-अप, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट स्टेप, बेस्ट परफॉर्मेंस और बेस्ट लुक जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ भी आयोजित होगा जिसमें प्रतिभागियों को कई आकर्षक उपहार मिलेंगे।
प्रतिभागी ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण
डांडिया नाइट में शामिल होने वाले प्रतिभागी ₹50 शुल्क देकर अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं। संपर्क करें – 63982 8606 / 94107 49602
आयोजन समिति
कार्यक्रम के प्रायोजक हैप्पी अटवाल ने भरोसा दिलाया कि आयोजन भव्य व शानदार होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए रमा भट्ट को संयोजक तथा दीपिका बिनवाल, सीमा सेठ और अनुराधा भट्ट को सह–संयोजक बनाया गया है। बैठक में क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम विवरण
तारीख : 24 सितंबर 2025
समय : शाम 7 बजे से
स्थान : बास्केटबॉल ग्राउंड, नैनीताल
खास पुरस्कार
डांडिया क्वीन
फर्स्ट व सेकंड रनर-अप
बेस्ट ड्रेस
बेस्ट ज्वेलरी
बेस्ट स्टेप
बेस्ट परफॉर्मेंस
बेस्ट लुक
लकी ड्रॉ – शानदार उपहारों के साथ, लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम युवाओं और परिवारों के लिए संस्कृति, संगीत और नृत्य का शानदार अवसर होगा।
