नैनीताल।
नगर के वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता एवं रंगकर्मी रितेश सागर (48) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और ऋषिकेश एम्स में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार रात हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बुधवार को उनका पार्थिव शरीर नैनीताल स्थित उनके आवास लाया गया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10:30 बजे पाइंस घाट में किया जाएगा।
रितेश सागर के निधन की खबर से पत्रकारिता, विधि और रंगकर्म जगत सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
