नैनीताल: नगर का ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव, जो 28 अगस्त से शुरू हुआ था, गुरुवार को अपने चरम पर पहुँच गया। पूरे नगर में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
सुबह से ही माँ नंदा देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को विशेष रूप से तैयार टमाटर का सूप भी वितरित किया गया।
शाम के समय मंदिर प्रांगण में पंच आरती संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। दिनभर नंदा चालीसा का आयोजन होता रहा।
मेले में लगे झूले, स्वादिष्ट पकवान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने रौनक को और बढ़ा दिया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी उत्सव का आनंद उठाते दिखाई दिए।
आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार को माँ नंदा देवी और सुनंदा देवी के डोले का भव्य नगर भ्रमण निकाला जाएगा। पूरे नगर भ्रमण के बाद विधि-विधान के साथ डोले का विसर्जन किया जाएगा
