नैनीताल: राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार (11 अगस्त) को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी, जबकि 12 अगस्त को नामांकन वापसी का अवसर मिलेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी। इस बार 12 जिला पंचायतों में से 6 में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
भाजपा ने सभी जिलों में अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने नामांकन से पहले 4 जिलों में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
