देहरादून: ज़िला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई- मेल जिला जज कार्यालय की अधिकारिक आई डी पर मिला है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी।
खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। सुरक्षा को बनाते हुए पुलिस ने कोर्ट में बेरेकतेंग कर दी गयीं।
आज बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आशंका है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने पुष्टि कि है- जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है।
गौरतलब हो कि इस से पूर्व में हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मगर जांच में कुछ भी कही भी संदिग्ध नहीं मिला।
धमकी से सभी जगह अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। अलर्ट हुईं पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। मना जा रहा कि यह असामाजिक तत्वों की शरारत हो सकती है। फिलहाल अभी दून न्यायालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है, कोर्ट को छावनी में तब्दील है
