देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा 11 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव करते हुए मुख्य समारोह 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगे।
राज्य सरकार इस बार रजत जयंती वर्ष को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है। यह पहला अवसर होगा जब प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंडवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
रजत जयंती उत्सव: 11 दिनों तक मनाया जाएगा जश्न
1 नवंबर – मुख्यमंत्री आवास में ईगास पर्व का आयोजन और गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट की शुरुआत।
2 नवंबर – पर्यटन विभाग द्वारा आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन और शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम।
3 नवंबर – विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण और शाम को फेस्ट का समापन।
4 नवंबर – विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकाय सम्मेलन और शाम का सांस्कृतिक कार्यक्रम।
5 नवंबर – दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन और हरिद्वार में खेल प्रतियोगिताएं।
6 नवंबर – हरिद्वार में संत सम्मेलन, रामनगर में जन-वन उत्सव और हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन।
7 नवंबर – पंतनगर में कृषक सम्मेलन और गढ़ी कैंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम।
8 नवंबर – राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह और हल्द्वानी में महिला सम्मेलन।
9 नवंबर – पुलिस लाइन में रैतिक परेड और मुख्य रजत जयंती समारोह, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
10 नवंबर – देहरादून में शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन।
11 नवंबर – एफआरआई में समापन समारोह और गढ़ी कैंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम।
