सांसद अजय भट्ट
हल्द्वानी: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नैनीताल व उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने जानकरी दी हैं, कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रकिरया भी स्टार्ट हो गई है।
सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए DPR तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। DPR तैयार हों जाने के बाद परियोजना के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित। कर दिए जाएंगे।
एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में हो सकने की सुविधा मिलेगी, उन्होंने बताया की ये परियोजना से परिवहन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा।
साथ ही लालकुआं बाईपास को लेकर भी विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है तथा DPR के लिए टेंडर शुरु कर दिए गए हैं। यह बाईपास बनने के बाद लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव कम हो जाएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम होगी।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा व क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान होगी।
