देहरादून — नर्सिंग एकता मंच ने अपनी लंबित मांगों और नर्सिंग कर्मियों के अधिकारों को लेकर आज देहरादून में आक्रोश रैली निकाली। बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र, अभ्यर्थी और नर्सिंग स्टाफ इस रैली में शामिल हुए।
रैली के दौरान मंच ने सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें
नर्सिंग भर्तियों में पारदर्शिता
वर्षवार चयन प्रक्रिया लागू करना
बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर नियंत्रण
लंबित नियुक्तियों को शीघ्र जारी करना
सुरक्षित कार्य वातावरण और उचित वेतनमान शामिल हैं।
प्रदर्शनकारी नर्सिंग कर्मियों का कहना था कि वर्षों से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।
रैली के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नर्सिंग समुदाय में गहरा रोष दिखाई दिया।
मंच ने सरकार से मांग की कि नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाया जाए, ताकि नर्सिंग कर्मियों को सम्मान और सुरक्षा के साथ कार्य करने का वातावरण मिल सके।
