नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र के ओल्ड लंदन हाउस में लगी आग की घटना में महिला की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले की अब मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना की जांच के लिए एसडीएम नवाजिश खलिक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एसडीएम ने बताया कि 27 अगस्त की रात लगभग 10:15 बजे मल्लीताल स्थित मोहन-को-चौराहा के पास ओल्ड लंदन हाउस की पहली मंजिल पर आग लगी थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग घायल हुए थे।
उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देश पर उन्हें इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई साक्ष्य, वीडियो, फोटो या जानकारी है तो वे किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में आकर उसे प्रस्तुत कर सकते हैं।
