नैनीताल:नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बार फिर आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे अचानक ओल्ड लंदन हाउस के पास स्थित एक भवन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर बीते 27 अगस्त को भी भयानक अग्निकांड हुआ था, जिसमें 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। एक ही जगह पर दो माह में दूसरी बार आग लगने से लोग दहशत में हैं।
एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
