
मेष:
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में स्थित है। दिन अनुकूल रहेगा। आप कार्यों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ:
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन:
आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
कर्क:
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह:
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। मन में शांति की अनुभूति होगी। फालतू के विवादों से दूर रहें। कार्यों में थोड़ी देरी संभव है। धैर्य बनाए रखें।
कन्या:
आज का दिन संयम से कार्य करने का है। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। निवेश के लिए समय उचित नहीं है। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान शांति से करें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
तुला:
आज का दिन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक:
कामकाज में सुधार होगा। अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया अवसर मिल सकता है। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। धन लाभ के संकेत हैं। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
धनु:
आज भावनाओं में बहने से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा से लाभ मिल सकता है।
मकर:
आज मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कुंभ:
चिंताएं दूर होंगी। परिवार में प्रेम और सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
मीन:
आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है।