हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी क्राइम/नैनीताल जगदीश चंद्रा ने की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित शहर के बैंकट हॉल और DJ स्वामी उपस्थित रहे।
बैठक में बारात, DJ संचालन और विशेष आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कई कड़े नियम लागू किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।
मुख्य निर्देश:-
• बारात समारोह में पहियों वाले बड़े लाइटिंग झालरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।
• केवल हाथ से पकड़े जाने वाले लाइटिंग झालरों की अनुमति होगी।
• बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक सीमित रखी जाएगी, ताकि ट्रैफिक बाधित न हो।
• बारात की हेड और टेल को अनुशासित व सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा।
• शादी समारोहों में सड़कों पर हाई-बेस और बड़े DJ सेटअप का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
• स्थानीय जनता की शांति को ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे के बाद DJ पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। शिकायत मिलने पर DJ जप्त कर कार्रवाई की जाएगी।
• पुलिस अधिकारियों द्वारा किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, SSI रोहिताश सहित शहर के बैंकट हॉल और DJ संचालक मौजूद रहे।
