गुलदार का खौफ
नैनीताल: जिले में अब आदमखोर जानवर का हमला अब बढ़ते जा रहा है इस अब हफ्ते में ये दूसरी घटना है, जिले के रामनगर क्षेत्र में रविवार की शाम बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गयी। मामला कोटा रेंज के भलोन गॉव की है।
जिस वक़्त यह घटना हुई तब युवक सिचाई विभाग के कार्य में लगा था, वह एक मजदूर बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान बिहार का जिला बेटिया क्षेत्र में रहने वाले अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई हैं। जिस समय बाघ ने उस पर हमला किया वह पूर्व प्रधान मनमोहक पाठक की गौशाला के निकट पाइपलाइन डालने का कार्य कर रहा था, तभी उस पर बाघ ने आचनाक हमला किया और उसे जंगल की तरफ ले गया।
घटना की सूचना मिलते हीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डी एफ ओ के निर्देशों में पैदल व ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेक्शन चलाया गया, जिस के कुछ हीं की समय बाद युवक का शव जंगल में मिला ।
अब घटना के बाद वन विभाग नें इलाके में आदमखोर को कैद करने के लिए पिंजरा लगाने की कार्यवाही शुरु कर दी है।
