नैनीताल,– जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने प्रेस वार्ता में जनपदवासियों से वोटर लिस्ट की जांच करने और समय रहते आवश्यक सुधार कराने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए नई मतदाता नामावली तैयार कर ली गई है। सभी मतदाता अपना नाम ऑनलाइन पोर्टल secvoter.uk.com.in पर पंचायत मतदाता खोजें विकल्प के माध्यम से देख सकते हैं। ग्राम पंचायतवार सूची secresult.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।
ऐसे करें आवेदन:
नाम जोड़ने के लिए: प्रारूप-02
नाम में संशोधन के लिए: प्रारूप-03
नाम हटवाने के लिए: प्रारूप-04
इन प्रपत्रों को संबंधित विकासखंड, तहसील या पंचायत कार्यालय में भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले तक जारी रहेगी।
कुल मतदाता: 4,28,925
महिलाएं: 2,05,872
पुरुष: 2,22,895
अन्य: 158
कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋचा सिंह समेत पेयजल, पर्यटन, वन, नगरपालिका और पर्यावरण से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

