नैनीताल: लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक टैक्सी पर बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर गिरा एक विशाल बोल्डर सीधे कार के बोनट पर आ गिरा। गनीमत रही कि बोल्डर छत पर नहीं गिरा, वरना टैक्सी में सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। हादसे में टैक्सी चालक और सभी सवारियां बाल-बाल बच गईं।
