नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम सहित अन्य नगर निकायों में आज सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। जिलेभर के कुल 402 पोलिंग बूथों पर मतदान हो रहा है। सुबह 10:00 बजे तक दो घंटे में करीब 10% मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
नगरवार मतदान प्रतिशत (सुबह 10 बजे तक):
- रामनगर: 10.50%
- नैनीताल: 9.74%
- भीमताल: 11.06%
- भवाली: 10.60%
- लालकुआं: 14%
- हल्द्वानी: 9.45%
- कालाढूंगी: 11.55%
उत्तराखंड में दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। राज्यभर में सुबह 10 बजे तक 12% मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं।
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह नैनीताल जिले में भी मतदाताओं का रुझान बढ़ता दिख रहा है। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है।