नैनीताल: शहर में इस बार फागोत्सव इस बार और भी भव्य और खास होने जा रहा है। राम सेवक सभा की तरफ 30 वा फागोत्सव 23 फरवरी यानी कल से शुरु होगा और 4 मार्च को छलडी के साथ समापन होगा। इस दौरान पारम्परिक होली जुलुस, महिला होली, स्वांग और संस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखाला आयोजित होगी।
सभा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासचिव जगदीश बवाड़ी ने जानकारी दी कि 23 फरवरी को तल्लीताल धर्मशाला से होली का जूसूल निकलेगा और तल्लीताल बाज़ार से होते हुए सभा भवन पहुंचेगा। इस जुलस में महिला पुरुष बच्चे, होली गायक दल व संस्कृतिक कर्मी शामिल होंगे।
वहीं इस साल महिला होली में 24 टीमें भाग ले रही हैं। फागोत्सव के पहले दिन 23 फरवरी को बाहरी दलो और 24 फरवरी को नगर दलो की प्रतुतिया होंगी। तीसरे दिन 25 फरवरी को महिला होली बैठक में 30 महिला होल्यारो को सम्मानित किया जायेगा।
28 फरवरी को बाल कलाकारो द्वारा राधा कृष्ण होली का मंचन किया जाएगा। इसकी प्रस्तुति सभा प्रांगण के साथ हीं तल्लीताल और मल्लीताल चार्ट पार्क में भी होगी। साथ में इसी दिन पुरुष बैठकी होली का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें दस पुरुष होल्यारो को सम्मनित किया जायेगा।2 मार्च को शहर में भव्य होली जुलुस निकला जाएगा जिसमें करीबन 2 से ढाई कुंतल हर्बल अबीर गुलाल उड़ाया जायेगा।
फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता भी होगी आयोजित
इस फागोत्सव को और भी खास बना रही फोटो ग्राफ़ी प्रतोयोगिता। इस प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि प्रतिभागियों को इस महोत्सव में ली गयी फोटो को 6 मार्च तक जमा कर सकते है। इसमे प्रतिभागियों को उनके द्वारा ली गयी कोई भी 4 फोटो देनी होंगी। पंजीकरण शुल्क 200 रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले को 7500 और दूसरे स्थान पर आने वाले को 5000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3500 की धनराशि दी जाएगी । जबकी चौथे स्थान वाले को सांत्वना के रूप में 1000 रुपए पुरस्कार दिया जायेगा।
