हल्द्वानी: नीलांचल कॉलोनी में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना एक डीजे संचालक को इस बार महंगा पड़ गया। निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ संचालक का चालान किया, बल्कि उसके डीजे उपकरण भी सीज कर लिए। पुलिस के मुताबिक संबंधित संचालक पहले भी कई बार देर रात तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने की शिकायतों में शामिल रहा है, जिसके चलते इस बार सख्ती बरती गई।
घटना 29 नवंबर की रात की है, जब सिटी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नीलांचल कॉलोनी में एक डीजे संचालक आधी रात के बाद भी तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।
