नैनीताल: सरोवर नगरी में चल रहे नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम लगातार बाजार, स्टेशन, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग कर रही है।
सिर्फ जमीनी सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आसमान से भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी सर्विलांस के जरिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और फ्रिस्किंग कर रही है।
स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और दुकानदारों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातकालीन स्थिति की सूचना तुरंत 112, मेला कंट्रोल रूम या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।


