हल्द्वानी: कुछ दिनों पहले हुई हल्द्वानी के श्री बालाजी शोरूम से चोरी हुई स्कूटी मामले के पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु पुत्र विनोद (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जिस से चोरी की गई तीन स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई हैं।
गौरतलब है कि हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित श्री बालाजी मोटर्स से तीन स्कूटी चोरी होने के मामले में 12 दिसंबर को शोरूम संचालक जेश बंसल की शिकायत करने पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच करनी शुरु की थी।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 दिसंबर 2025 को आरोपी को हल्द्वानी क्षेत्र से ही गिरफ्तार करा है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की एक्टिवा जिसका चेसिस नं.ME4JK361LSD196505 है
नीले रंग की स्कूटी जिसका चेसिस नं. ME4JK431JSG010119 है, व ग्रे रंग की एक्टिवा चेसिस नं. ME4JK363DSW002651 है . की बरामदगी की गयी है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर), हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, कांस्टेबल अनिल टम्टा और कांस्टेबल युगल मिश्रा शामिल रहे है।
