प्रतीकात्मक तस्वीर.
हल्द्वानी: गोरापड़ाव स्थित सिटी अस्पताल के पास रहने वाली 29 वर्षीय चंदा आर्या, जो मूल रूप से देवरिया लालपुर किच्छा की रहने वाली थीं, बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। उनके पति रोडवेज बस चालक हैं।
पुलिस के मुताबिक, रात को खाना खाने के बाद चंदा अपने कमरे में सोने चली गई थीं। सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह पंखे से लटकी मिलीं। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मंडी चौकी इंचार्ज प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका अपने पीछे आठ वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं।
