हल्द्वानी: हल्द्वानी के चन्दन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. परवेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, हॉस्पिटल के निदेशक पर आरोप है, कि उनके हॉस्पिटल में अल्मोड़ा जिले के एक मरीज के शव को बंधक बना लेने का आरोप है। हताश परेशान परिजनों ने जब एसएसपी नैनीताल से गुहार लगायी तो कार्यवाही के बाद परिजनों को शव सौपा गया।
घटना तीन जनवरी का है जब अल्मोड़ा जिले के गोलना करदिया धरनौला निवासी नंदन बिरौड़िया की पत्नी की तबियत खराब थी, और उन्हे बेस अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया था। मगर तीन जनवरी की शाम मे उन्हें रेफर कर दिया गया, और वे पत्नी को लेकर हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित चन्दन हॉस्पिटल में ले पहुँचे।
जहाँ उन्होंने उपचार के लिए 50 हजार रुपए नगद व 7 हजार के टेस्ट कार्यवाए, व शाम 7 बजे उनकी पत्नी को आई सी यू वॉर्ड में ले जाया गया। जिसके कुछ हीं देर बाद उनकी पत्नी की मौत हो गयी। मगर हॉस्पिटल ने इसके बाद भी 30 हजार रुपए और मांगते हुए ना दिये जाने पर शव को ना देने की ही बात कही जिस पर नंदन बिरौड़िया काफी परेशान हो गये और उन्होंने पुलिस की मदद ली।
कोतवाल विजय सिंह ने बताया की परिजनों की शिकायत के बाद नंदन बिरौड़िया को उनकी पत्नी का शव दिलाया गया और उन्ही की तेहरीर के आधार पर हॉस्पिटल के निदेशक पर सम्बन्धित धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
