हल्द्वानी: रामलीला मैदान के पास गुरुद्वारा के पीछे जगन्नाथ गली में शनिवार को एक खाली प्लॉट से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभाष, निवासी कलकत्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हल्द्वानी में सोने की कारीगरी का काम करता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
