भीमताल (नैनीताल): गत माह भीमताल क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक कारीगर के साथ हुई मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस गंभीर मामले में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 19 मई 2025 को सिटी व्यू रेस्टोरेंट, क्वेराली सलड़ी में कार्यरत कारीगर देवेंद्र सिंह के साथ रेस्टोरेंट में ही मौजूद धीरज नगरकोटी एवं केदार सिंह के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट के दौरान देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर बरेली (राममूर्ति अस्पताल) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद रेस्टोरेंट के मालिक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर थाना भीमताल में FIR संख्या 36/2025 के तहत धारा 103(1), 115(2), 352, 324(4) BNS में अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा द्वारा की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम को मिली सफलता:
पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध श्री जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन, पुलिस उपाधीक्षक भवाली श्री प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भीमताल श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों की जानकारी:
-
धीरज सिंह नगरकोटी पुत्र स्व. अमर सिंह, निवासी जैती, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा – जिसे जैती (अल्मोड़ा) से गिरफ्तार किया गया।
-
केदार सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी आरटीओ रोड, जयदेवपुर कॉलोनी, थाना मुखानी, हल्द्वानी – जिसे आरटीओ रोड के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक महेंद्र राज सिंह.