नैनीताल की शांत झील के किनारे शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। मल्लीताल बोट स्टैंड के पास रात 11:15 बजे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की एक महिला सेल्फी लेने के दौरान झील में गिर गई। अंधेरे और ठंडे पानी के बीच महिला की जान खतरे में थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए उसे बचा लिया।
पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार, आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह और चीता मोबाइल टीम ने तुरंत झील में गिरने की सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को सुरक्षित झील से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
इस पूरी घटना में पुलिसकर्मियों और नाविकों ने अद्भुत साहस, मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक जीवन बचा लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय पुलिस की प्रशंसा की जा रही है