नैनीताल : नैनीताल के तल्लीतल क्षेत्र में बीते दिन हुए सड़क हादसे में एक वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार घायल कर दिया था। बताया जा रहा था कि वाहन चालक एक पुलिस कर्मी का था। जिस पर अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की है।।
गौर हो कि तीन लोग अपने कार्यस्थल पर जा रहे थे जो कि दैनिक मजदूर थे। तभी फांसी गधेरे पर एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए थे। जिसमें से एक व्यक्ति को हायर सेंटर भी रेफर किया गया था।
वहीं पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की है, जिसमें सामने आया कि मजदूरों को टक्कर मारने वाला वाहन चालक पुलिसकर्मी ही था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस आधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिसकर्मी राकेश बोहरा जो की रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात थे, उन्हें नशे में वाहन चालाने व कर्तव्यहीनता किये जाने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।और साथ हीं उनके द्वारा किये गये अपराध के अनुरूप कार्यवाही जारी है।
एसएसपी नैनीताल का सबको स्पष्ट संदेश हैं कि जो भी किसी भी प्रकार का गलत कृत्य करेगा या अनुशासनहीनता करेगा उस पर तत्काल उचित कार्यवाही की जाएगी। फिर चाहे आरोपी किसी भी पद और रैंक पर क्यों ना हों।
