देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शाम 05:50 बजे से रात 08:50 बजे तक देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज तूफान की संभावना जताई है।
इन जिलों के डाकपत्थर, मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश, देवप्रयाग, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, रामनगर, काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, खटीमा, मुनस्यारी, कपकोट, बेरीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट सहित आसपास के क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने, बिजली वाले खुले स्थानों से बचने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की अपील की है।
