नैनीताल: पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी पंत जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा शिरकत करेंगे।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो पंत जी के जीवन और कार्यों पर आधारित होंगे। इसके अतिरिक्त 10 सितंबर को प्रातः 7:30 बजे दूरदर्शन चैनल पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी, जिससे बच्चों और युवाओं को पंत जी के योगदान के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा पंत जी की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। समारोह को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
