देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना से पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को आयोग ने बैलेट पेपर के रंगों की घोषणा कर दी। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।
दिव्यांगों को वाहन सुविधा की छूट
जो दिव्यांग या अक्षम मतदाता स्वयं मतदान केंद्र तक नहीं आ सकते, उन्हें घर से मतदान स्थल तक लाने और वापस पहुँचाने के लिए उनके पारिवारिक सदस्य को निजी वाहन के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।
इतने पदों के लिए होंगे चुनाव
पद का नाम | कुल पद |
---|---|
सदस्य, ग्राम पंचायत | 55,587 |
प्रधान, ग्राम पंचायत | 7,499 |
सदस्य, क्षेत्र पंचायत | 2,974 |
सदस्य, जिला पंचायत | 358 |
मतदान केंद्रों की संख्या
-
कुल मतदान केंद्र: 8,276
-
कुल मतदेय स्थल: 10,529