रिपोर्टर: गुंजन मेहरा
देहरादून: उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक एवं सख्त प्रबंध किए गए थे। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्व तैयारियों का जायजा लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से ठीक पहले हो रहा है, जिसके चलते यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। उनके इस दौरे को राज्य के रजत जयंती वर्ष समारोहों की शुरुआत से जोड़कर देखा जा रहा है।

