हल्द्वानी: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने श्री माँ नयना देवी मंदिर एवं कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
माननीय राष्ट्रपति ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया तथा मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियाँ प्रदान कीं।
अपने प्रवास के उपरांत माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सायं हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
राष्ट्रपति के प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

