अवैध अतिक्रमण के विरोध करने वाले प्रदर्शनकारि
रामनगर : पुलिस व वन विभाग की टीम ने मिलकर रामनगर के ग्राम पूछडी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस और वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई का कई सामाजिक संगठन के लोगों ने मंगल बाजार चौराहे में विरोध किया व सरकार पुलिस और वन विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस द्वारा लोगों के साथ मारपीट तो की ही और साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता भी करी गई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार को यहां पर बसे लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था बनानी चाहिए थी फिर उसके बाद अतिक्रमण को ध्वस्त करना था। लोगो का यह भी कहना है कि अब कई परिवार बेघर हो गए, और ऐसी कड़ाके की ठंड में अब लोग अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं उनकी रहने की भी कोई भी व्यवस्था सरकार ने नहीं की है।
यहाँ उनके खाने और पानी का कोई व्यवस्था तक नहीं की है। प्रदर्शन करने वालो का कहना था कि वह लोग पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी सहायता करना चाहते है, मगर पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारीयो ने कहा की वह इस मामले में अब न्यायालय में भी जाएगे।
इस प्रदर्शन दौरान सीओ सुमित पांडे, कोतवाल सुशील कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रहे पुरुष एवं महिलाओं समेत लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस की इस कार्यवाही के बाद गुस्साए प्रदर्शंक्रियों ने अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया। प्रदर्शन करने वाले लोगो ने कहा कि पुलिस न आज जिस तरीके से मीडिया एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को रोका है उससे यह साफ हो गया कि सरकार और प्रशासन आम जनता और मीडिया की आवाज को दबाना चाहता है।
