हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला शहर के पॉश इलाके बद्रिपुरा से सामने आया है, जहां आईजी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना को चोरों ने बड़ी हीं बेखौफ़ी से अंजाम दिया है. इस घटना ने हल्द्वानी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिये है।
मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित बद्रीपुर में एक घर से दिन दहाड़े चोरी की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में गया. बताया जा रहा एक व्यक्ति किराएदार बनकर इलाके में रह रहा था. उसने पहले घर की रोजना की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही घर की दूसरी मंजिल पर जाकर जेवरात और नगदी से भरा बक्सा लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना के वक्त घर में महिला अकेली मौजूद थी.
महिला को जब घटना की जानकारी हुई तो उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद और क्षेत्रवासियों ने तत्काल पुलिस सूचना दी। सूचना मिलते हीं हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत हीरा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी, पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात भी कही जा रही है.
शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पॉश इलाकों में भी दिनदहाड़े चोरी की वारदात होना बेहद हीं चिंताजनक है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है.
