नैनीताल: शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा 24 अगस्त 2025 को राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138वीं जयंती (साप्ताहिक) के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नैनीताल शहर के सरकारी, अर्द्धसरकारी और पब्लिक स्कूलों के उत्कृष्ट अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की जनप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्य, विशिष्ट अतिथि समाजसेविका श्रीमती ईशा साह तथा डॉ. प्रमोद कुमार (एड) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि ईशा साह ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा द्वारा समाज उत्थान के लिए किए गए कार्य कभी भुलाए नहीं जा सकते। मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता आर्य ने बताया कि टम्टा जी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा।
अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि टम्टा जी ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया और विपरीत परिस्थितियों में 150 रात्रि विद्यालय खोलकर शिक्षा का प्रचार किया। इस वर्ष विभिन्न बोर्डों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सात विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
साथ ही, डॉ. प्रमोद कुमार को उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया और उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
समारोह में भूतपूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण जी, संजय कुमार संजू जी, एल आर्य जी, सुनीता आर्य, कैलाश आगरकोटी, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र, इंदर कुमार, देवेंद्र प्रकाश, जसी राम जी, तारा आर्य, मनीष आर्य, त्रिभुवन अग्रगामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश लाल और एम. महेश चंद ने किया।


