भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में 16 सितंबर 2025 को कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लिया है।
इसके मद्देनज़र विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट विकासखंडों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, इसी दिन आयोजित होने वाली मा० मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 और कक्षा 9) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संपादित होगी।

