देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनकी आगमन से पहले पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए एयरपोर्ट परिसर में रिहर्सल की।
स्वागत समारोह के बाद रक्षा मंत्री एमआई-17 हेलिकॉप्टर के माध्यम से मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वे निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह मसूरी में रात्रि विश्राम करेंगे।
शनिवार को राजनाथ सिंह दोबारा देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर लगभग डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट पर कमांडेंट राकेश कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सीओ विकास कुटियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
