रामनगर: जीएसटी चोरी की सूचना पर राज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार को रामनगर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान विभाग को लगभग तीन करोड़ रुपये की बिना पंजीयन बिक्री का मामला सामने मिला।
राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग उन फर्मों की जांच कर रहा है जिनका पंजीयन निरस्त होने के बावजूद वे व्यापार जारी रखे हुए हैं।
जांच के दौरान ज्वैलर्स की दुकान में की गई कार्रवाई में प्रथम दृष्टया लगभग 3 करोड़ रुपये की बिक्री सामने आई। नियमों के उल्लंघन और जीएसटी चोरी के मामले में विभाग ने व्यापारी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाकर वसूला।
