देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट टीचर (एलटी) और स्पेशल एजुकेशन टीचर के 128 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से 7 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। आवेदन में सुधार के लिए 10 से 12 अक्तूबर तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी।
मंडलवार पदों का वितरण
गढ़वाल मंडल – 74 पद
कुमाऊं मंडल – 54 पद
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-07 के अंतर्गत ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतनमान मिलेगा।
आवश्यक योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. डिग्री
RCI से मान्य CRR नंबर आवश्यक
UPTET या CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य
आयु सीमा
न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
अधिकतम आयु – 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी
परीक्षा का स्वरूप
प्रस्तावित परीक्षा तिथि – 18 जनवरी 2026
परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न
समय सीमा – 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग लागू
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक – सामान्य/ओबीसी हेतु 45, एससी/एसटी हेतु 35
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी – ₹300
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग – ₹150
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन सबमिट करें। आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
