नैनीताल: मौसम विभाग, देहरादून ने 11 अगस्त की दोपहर को नैनीताल जिले के लिए “रेड अलर्ट” जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार 12 अगस्त को जिले के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गरज, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का भी खतरा जताया गया है।
भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 12 अगस्त को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

