भीमताल :
भीमताल नगर की जर्जर सड़कों के सुधार के लिए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक हुई। सीडीओ अनामिका सिंह के निर्देश पर आयोजित बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, सिडकुल, ब्लॉक प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बरसात से गड्ढों व जलभराव की समस्या पर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने ड्रेनेज मरम्मत व डामरीकरण की मांग उठाई। जिला विकास अधिकारी ने सभी विभागों को विस्तृत रिपोर्ट देने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी व सिडकुल ने प्रस्तावित कार्य शीघ्र शुरू करने की जानकारी दी।
