नैनीताल: कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं और लगने वाले जाम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने दुनिखाल- रतिघाट कैंची बाईपास का निर्माण किया था, लगभग 8 किलोमीटर सड़क काटान हो चुका है। व इसके बीच एक पुल जो पाडली के निकट बनना है। यही प्रस्ताव लोनी वि द्वारा प्रशासन को भेजा गया था। जिस पर शासन की मुहर लग चुकी है।
बता दे कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बेतालघाट के दुनिखाल रतिघाट मोटर मार्ग पाडली के निकट 74.15 मीटर स्पान पुल निर्माण को शासन ने राज्य योजना के अंतर्गत मंजूरी दे दी है।
इस निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गयी है।
