प्रतीकात्मक तस्वीर
रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर से बड़ी हीं शर्मनाक घटना सामने आयी है, जिसमें मेले से लौट रही एक महिला को अगवा कर उसके साथ साथ गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला भी किया। आरोपियो पूरे कांड का वीडियो बनाया और धमकी दी कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 22 फरवरी की देर रात लगभग 11 बजे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता अपने देवर के साथ सरस मेले से वापस घर लौट रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें एक मैदान के पास रोक लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के देवर को पहले से जानते थे, इसलिए उन्होंने विरोध नहीं किया।
अपराधियों ने तमंचे के बल पर महिला को धमकाया और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले गए। पीड़िता पुलिस को बताया की उसके देवर के सामने ही आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी ने उसकी उंगली पर चाकू से हमला कर दिया।
इस दौरान अपराधियों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे धमकाने की कोशिश की और धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।
यहा तक कि आरोपियों ने खुद को शातिर अपराधी बताते हुए पुलिस से उन्हें कोई डर ना होने की बात कही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। और कहा है कि सभी आरोपि को जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा।
