उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
देहरादून और उत्तरकाशी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सतर्कता बरतते हुए 11 जिलों में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज (कक्षा 1 से 12वीं तक) बंद रखने का आदेश दिया है।
छुट्टी वाले जिले:
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और देहरादून।
मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी है।
