देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज मौसमीय गतिविधियों की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 1 सितंबर 2025 (सोमवार) को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया।
प्रभावित जिले
-
चमोली और बागेश्वर
-
पिथौरागढ़
-
नैनीताल और उधमसिंह नगर
-
उत्तरकाशी
-
अल्मोड़ा
-
चंपावत
-
पौड़ी गढ़वाल
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने का खतरा अधिक है।
