नैनीताल: आगामी 3 और 4 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे के मद्देनज़र प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर 4 नवंबर (सोमवार) को भवाली नगर पालिका क्षेत्र और नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
वहीं जिला अधिकारी ने हल्द्वानी में कार्यक्रम को देखते हुए हल्द्वानी नगर निगम से काठगोदाम तक के सभी स्कूल चार नवंबर को 1 बजे तक हीं खोले जाने का आदेश दिया है।
