प्रतीकात्मक तस्वीर.
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छानी कैंप के निकट घास काटने गए एक युवक की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीर बहादुर बिष्ट नेपाल का निवासी था। वह घास लेने के लिए पहाड़ी पर गया था और वहीं से गिर गया। घटना की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट लिनचोली से उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई।
बारिश, घना कोहरा और अंधेरे जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल तक पहुँचने में सफल रही। टीम ने स्ट्रेचर की मदद से युवक को लिनचोली अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसडीआरएफ की तत्परता और स्थानीय सहयोग से यह अभियान सफल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
